IMD Rainfall Alert: एक नहीं, आ रहे दो-दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, बदलेगा मौसम; बारिश की चेतावनी
- IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग ने बताया कि दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 29 जनवरी से एक फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों और फिर 30 जनवरी से एक फरवरी तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होगी।

IMD Rainfall Alert, Weather Update 26 January: उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। दिन के समय धूप खिलने की वजह से राहत मिली है। इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 जनवरी और एक फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाले हैं, जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 29 से एक फरवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा आदि में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में शीतलहर चली। वहीं, पूर्वी यूपी, ओडिशा, असम, मेघालय, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिला।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 29 जनवरी से एक फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों और फिर 30 जनवरी से एक फरवरी तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होगी। वहीं, इस समय उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। मैदानी इलाकों में आज सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के चुरू में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और महाराष्ट्र में नयूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद इसमें दो से चार डिग्री तापमान और बढ़ जाएगा।
पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाएगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, राजस्थान, पंजाब में 26 और 27 जनवरी को शीतलहर चलने का अनुमान है। साथ ही, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 जनवरी तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, बिहार में 29 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।