Rain Alert: सावधान! अगले 3 दिनों तक इन 8 राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
- IMD Rain Alert, Weather Forecast: 13-15 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

IMD Rainfall Alert, Weather Update 13 February: उत्तर भारत में गर्मी का दौर धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। ठंड खत्म हो गई है और अब दिन के समय तेज धूप निकल रही है। इस बीच, पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 13-15 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 13 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 13-15 फरवरी के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और पश्चिम बंगाल राज्य में कुछ स्थानों पर लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मध्य और पूर्वी भारत में कई स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस) बना हुआ है; पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों में अलग-अलग स्थानों पर और उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस) बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में रात के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि पूर्वी भारत के कुछ स्थानों पर यह लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है।
इसके अलावा, अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट और पूर्वी भारत में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।