Hindi Newsमौसम न्यूज़30 tarikh ka mausam kaisa rahega up weather bihar mein barish monsoon latest updates

30 September Mausam: UP से कब तक विदा होगा मॉनसून, दिल्ली में भी सूखा; आज 10 राज्यों में बारिश

  • IMD ने सोमवार को बताया है कि इस सप्ताह उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम के बचे हुए क्षेत्रों में अगले 2 दिन बारिश और इसके बाद 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 Sep 2024 03:09 AM
share Share

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की विदाई की रफ्तार फिलहाल थमी हुई नजर आ रही है। पहले ही करीब 10 दिनों की देरी से शुरू हुई प्रक्रिया महज तीन राज्यों के कुछ हिस्सों में अटकी हुई है। इनमें पंजाब, राजस्थान और गुजरात का नाम शामिल है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संभावनाएं जताई हैं कि दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में मौसम शुष्क रह सकता है।

आज कहां होगी बारिश

IMD ने सोमवार को बताया है कि इस सप्ताह उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम के बचे हुए क्षेत्रों में अगले 2 दिन बारिश और इसके बाद 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। मध्य भारत में इस सप्ताह मध्यम बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा में इस सप्ताह बारिश के आसार हैं। 2 अक्टूबर से सौराष्ट्र और कच्छ में शुष्क मौसम के आसार हैं।

पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में 7 दिनों के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में 30 सितंबर और केरल, माहे में 1 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।

UP-दिल्ली से कब तक विदा होगा मॉनसून

पहले ही 10 दिनों की देरी से शुरू हुई मॉनसून की विदाई की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के डेटा को अनुसार, सामान्य तौर पर यूपी से मॉनसून की विदाई 30 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर तक चलती है। वहीं, दिल्ली की सामान्य तारीख के हिसाब से मॉनसून कि विदाई 10 दिन देर से चल रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें