Hindi Newsवायरल न्यूज़ Chinese woman eats eel fish with Panipuri Indians were surprised after watching the video

'हे भगवान... मत करो ऐसी दुर्दशा', चीनी महिला ने पानीपुरी के साथ खाई ईल मछली, वीडियो देख परेशान हुए भारतीय

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी महिला पानीपुरी के साथ ईल मछली खाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई भारतीयों के होश उड़ गए हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 3 July 2024 08:07 PM
share Share
Follow Us on
'हे भगवान... मत करो ऐसी दुर्दशा', चीनी महिला ने पानीपुरी के साथ खाई ईल मछली, वीडियो देख परेशान हुए भारतीय

चीन ही एक ऐसा देश है जो आर्थिक ताकत के मामले में अमेरिका को टक्कर दे सकता है। आधुनिक तकनीक में भी चीन महाशक्तियों को कड़ी टक्कर देकर दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हालांकि, चीन की खान-पान की आदतें भी दुनिया भर में दिलचस्पी पैदा कर रही हैं। चीनी लोग ऐसा खाना खाते हैं जिसे खाने के बारे में दूसरे देश सपने में भी नहीं सोच सकते। इसका उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला।

हाल ही में चीन में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को ईल मछली के साथ पानीपुरी खाती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। पानीपुरी जैसा भारतीय खाना जो आमतौर पर आलू और मटर के साथ परोसा जाता है, उसे ईल मछली के साथ खाना अपने आप में ही काफी डरावना है।

इस वीडियो को देखने वालों ने इस तरह के कॉम्बिनेशन पर चीनी महिला की आलोचना की है। वीडियो को देखने वालों ने शिकायत करते हुए कहा कि चीनियों द्वारा पानीपुरी की रूपरेखा को इस तरह बदलना दुखद है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर 66 लाख से अधिक व्यूज, 33 हजार लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। भारतीय यूजर्स ने इसे देखकर अपनी आलोचना व्यक्त की है और इसे व्यथित करने वाला बताया।  

यहां देखें वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें