Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ machine kill mosquitoes viral video Anand Mahindra surprised to see

मच्छरों का काल है यह मशीन, खोज-खोजकर करती है शिकार, धूम मचा रहे VIDEO को देख हैरान हैं आनंद महिंद्रा

  • मुंबई में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच आनंद महिंद्रा ने एक चीनी व्यक्ति द्वारा बनाई गई मच्छरों को मारने वाली मशीन का वीडियो साझा किया। सोशल मीडिया पर यह वीडिओ अब वायरल हो या है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSun, 25 Aug 2024 04:26 PM
share Share

मुंबई में मॉनसून के दौरान डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है जिससे लोग चिंतित हैं। इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक मशीन को दिखाया गया है जो घर में मच्छरों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर सकती है। इस मशीन को एक चीनी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है और महिंद्रा ने इसे 'घर का आयरन डोम' बताया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुंबई में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मैं इस छोटी तोप को हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं, जिसे एक चीनी व्यक्ति ने मच्छरों को खोजने और नष्ट करने के लिए बनाया है। एक 'आयरन डोम' आपके घर के लिए।"

आनंद महिंद्रा ने वीडियो के स्रोत का विवरण दिए बिना इसे साझा किया, जिसमें एक छोटी तोप को दिखाया गया है जो घर में मच्छरों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर रही है। वीडियो में एक नोटबुक भी दिखाई देती है, जिसमें मरे मच्छरों को पेज पर सिलसिलेवार तरीके से चिपकाया गया है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो देख गदगद हुए यूजर्स

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई में बढ़ते डेंगू के मामलों से निपटने के लिए आनंद महिंद्रा के इस विचार की सराहना की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड! चीन आविष्कार के मामले में बहुत आगे है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट में कहा, "भले ही तोप न मिले, लेकिन मैं इस लॉगबुक को हासिल करना हूं जो इस व्यक्ति ने बना रखी है।" कुछ अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जैसे कि एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने मुझे एक अरबपति बिजनेस आइडिया दिया है।" एक यूजर ने लिखा "यह चीनी व्यक्ति ने नाना पाटेकर को बहुत गंभीरता से लिया!"

मुंबई में डेंगू के मामले

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा मानसून सीजन के दौरान इस साल महाराष्ट्र में डेंगू के कुल मामलों में से लगभग 40 प्रतिशत मामले मुंबई, नासिक और कोल्हापुर में थे। 7 अगस्त तक, महाराष्ट्र में डेंगू के कुल 6,751 मामले और मलेरिया के 8,730 मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में मलेरिया के करीब 80 फीसदी मामले गढ़चिरौली, मुंबई और रायगढ़ से सामने आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें