Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ fact check of one groom and 5 bride viral video

FACT CHECK: एक दूल्हे ने 5 की भरी मांग! वायरल वीडियो का क्या है सच

  • एक दूल्हा और 5 दुल्हन। दूल्हे ने एक-एक करके सभी की मांग में सिंदूर भर दिया। सोशल मीडिया पर 'अनोखी शादी' का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग अजरज के साथ इस वीडियो के साझा कर रहे हैं।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 Sep 2024 12:37 PM
share Share

एक दूल्हा और 5 दुल्हन। दूल्हे ने एक-एक करके सभी की मांग में सिंदूर भर दिया। सोशल मीडिया पर 'अनोखी शादी' का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग अजरज के साथ इस वीडियो के साझा कर रहे हैं। कुछ इसे मजाक समझ रहे हैं तो कुछ इसे सच मान रहे हैं। हर कोई इस वीडियो की सच्चाई जानना चाहता है। लाइव हिन्दुस्तान ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया। आइए हम आपको बताते हैं आखिर इसका सच क्या है।

क्या है वायरल वीडियो में

करीब 52 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स', इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब आदि पर खूब वायरल हो रहा है। हो सकता है कि आपको भी किसी ने वॉट्सऐप पर भी यह वीडियो भेजा हो। वायरल वीडियो में दिखता है कि सफेद शेरवानी पहना दूल्हा शादी के जोड़ों में सजीं 5 दुल्हनों से घिरा बैठा है। वह हाथ में सिंदूर लेकर एक के बाद एक सभी की मांग भरता है। इसके बाद पांचों दुल्हन उसका पैर छूटकर आशीर्वाद लेती हैं। सात फेरे लेते हुए भी इनका एक वीडियो वायरल है।

इस वीडियो को कई लोग साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने इसमें धार्मिक तड़का भी लगा दिया और एक्स पर लिखा, 'मुसलमानों की 4 बीवियां और 40 बच्चे की बातें करने वाले अंधभक्तों देखो एक संस्कारी कैसे 5 लड़कियों से एक साथ विवाह किया।'

क्या निकला वीडियो का सच

वीडियो को ध्यान से देखने पर इस पर 'Actor Brajesh' का वॉटरमार्क दिखता है। जब हमने इस नाम को इंस्टाग्राम पर सर्च किया तो ब्रजेश तिवारी नाम के एक एक्टर की इंस्टाग्राम आईडी (@actorbrajesh07) तक पहुंचे। इस आईडी पर कई डांस और एक्टिंग वीडियो अपलोड किए गए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे एक्टर अलग-अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। थोड़ा और खंगालने पर हमने वह वीडियो भी मिल गया जिसे वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को उन्होंने 9 सप्ताह पहले शेयर किया था। ब्रजेश को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं तो यूट्यूब पर उनके 13 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। ब्रजेश ने अपने फेसबुक पर परिचय में बताया है कि वह मनोरंजन के उद्देश्य से वीडियो बनाते हैं।

निष्कर्ष: एक दूल्हा और 5 दुल्हन वाला वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें शादी का सिर्फ अभिनय किया गया है।

यह है वायरल वीडियो

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें