Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsRSS Celebrates Hindu New Year with Procession in Herbertpur

हरबर्टपुर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरबर्टपुर नगर के द्वारा हिन्दू नववर्ष, प्रतिपदा उत्सव के तहत शुक्रवार को नगर में पथ संचलन निकाला।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 18 April 2025 07:53 PM
share Share
Follow Us on
हरबर्टपुर में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हरबर्टपुर हिन्दू नववर्ष, प्रतिपदा उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पथ संचलन निकाला। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को ‘आद्य सरसंघचालक प्रणाम अर्पित करने के बाद स्वयंसेवकों ने सनातन धर्म मंदिर से पथ संचलन की शुरुआत की। देहरादून रोड, सहारनपुर रोड, पांवटा साहिब रोड और विकासनगर रोड होते हुए नगर की चतुर्दिक परिक्रमा करने के बाद संचलन सनातन धर्म मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत बौद्धिक टोली के सदस्य कलीराम भट्ट ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए संवत्सर की शुरुआत होती है, जिसे हिंदू नववर्ष कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस समय को अत्यंत शुभ और सृजनशीलता से परिपूर्ण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही की थी। भगवान राम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हुआ था। महाभारत में भी इसी दिन युधिष्ठिर का राजतिलक हुआ था। माता दुर्गा ने राक्षसों का संहार करने के लिए इसी दिन से नौ दिनों तक युद्ध किया था, जिससे नवरात्रि की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी शुभ तिथि को हुआ था। उन्होंने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए संघ की स्थापना की। यह संघ का शताब्दी वर्ष है, इस शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन जैसे नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का भाव, कुटुम्ब प्रबोधन से समाज में जागृत करने का अभियान चला रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, नगर संघचालक रामपाल सिंह, नगर कार्यवाह संजू राणा, विपिन, विक्रम, बिशन, ओमानंद, बलवंत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें