Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरPolice brought oxygen cylinder to Corona victim 39 s house

पुलिस ने कोरोना पीड़िता के घर पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर

विकासनगर। मित्र पुलिस कोविड की दूसरी खतरनाक लहर के बावजूद अपने कर्तव्यों से भी ऊपर उठकर लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। पुलिस अधिकारी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 2 May 2021 02:20 PM
share Share

विकासनगर। मित्र पुलिस कोविड की दूसरी खतरनाक लहर के बावजूद अपने कर्तव्यों से भी ऊपर उठकर लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। रविवार को टौंस कॉलोनी डाकपत्थर निवासी महिला ने सूचना दी कि उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तथा उनको सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही है। उसको ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। जिसके बाद चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह मय फोस पीड़ित के घर पहुंचकर सभी सावधानियों का पालन करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। जिसके बाद पीड़िता को राहत मिली। पुलिस टीम में कांस्टेबल कपिल रावत व गुड्डू कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें