Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरMunicipality administration did sanitation in Herbertpur

पालिका प्रशासन ने हरबर्टपुर में कराया सेनेटाइजेशन

विकासनगर। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन नगर पालिका प्रशासन हरबर्टपुर की ओर से नगर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन कराया गया। पालिका कर्मियों ने मुख्य...

पालिका प्रशासन ने हरबर्टपुर में कराया सेनेटाइजेशन
Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 17 April 2021 11:00 AM
हमें फॉलो करें

विकासनगर। शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन नगर पालिका प्रशासन हरबर्टपुर की ओर से नगर क्षेत्र में सेनेटाइजेशन कराया गया। पालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार सहित नगर क्षेत्र के वार्डों में सेनेटाइजेशन किया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने नगरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की। पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कोरोना काल की शुरुआत से ही नगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है। पालिका कर्मी नगर क्षेत्र को सेनेटाइज करने के साथ नगरवासियों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच नगरवासियों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें