18 सौ से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए रवाना
चारधाम यात्रा संचालन केंद्र हरबर्टपुर और कटापत्थर से 113 वाहनों में 1879 यात्री यात्रा के लिए रवाना हुए। 12 वाहनों के चालान किए गए और 180 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। कुल 11711 यात्री अब तक रवाना हो...

चारधाम यात्रा संचालन केंद्र हरबर्टपुर और कटापत्थर से गुरुवार को छोटे-बड़े 113 वाहनों में 1879 यात्री चार धाम के लिए रवाना हुए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 यात्रा वाहनों के चालान किए गए। जबकि, तीन वाहनो में सवार यात्रियों के ट्रिप कार्ड में खामियां पाए जाने हरबर्टपुर और कटापत्थर में ऑनलाइन माध्यम से उनकी खामियों को दूर किया गया। जबकि, हरबर्टपुर और नयागांव में कुल 180 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। अभी तक कुल 11711 यात्री हरबर्टपुर और कटापत्थर से रवाना हो चुके हैं। हरबर्टपुर और कटापत्थर में भी यात्रियों के जत्थे दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
यात्रियों के पहुंचने से हरबर्टपुर, कटापत्थर के व्यापारियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। यात्रा संचालन केंद्र में तैनात कर्मचारी, अधिकारी और सुरक्षा बलों के जवान यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रख रहे हैं। प्रशासन के आला अधिकारी भी हर दिन यात्रा संचालन केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। केदारनाथ और बद्री विशाल के कपाट खुलने के बाद अब यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। एआरटीओ अनिल सिंह नेगी ने बताया कि हरबर्टपुर और कटापत्थर में प्रत्येक यात्रा वाहन के दस्तावेज, ग्रीन कार्ड जांचने के साथ ही प्रत्येक यात्री का ट्रिप कार्ड जांचा जा रहा है। कुछ खामियां पाए जाने पर उनमें ऑन लाइन सुधार कर वाहनो को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है। बताया कि यात्रा का संचालन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से होने के कारण श्रद्धालु भी तीर्थ यात्रा का पूरा आनंद ले रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।