Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsLightning Strikes Water Motors in Chakrata Army Ensures Water Supply

छावनी क्षेत्र में ट्यूवबेल के दो मोटर फुंके, पेयजल आपूर्ति हुई ठप

- सेना ने मेन लाइन से सिविल क्षेत्र को उपलब्ध कराया पानी नी चकराता संवाददाता। विगत रात्रि बिजली चमकने से छावनी क्षेत्र चकराता में पेयजल आपूर्ति करने

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरWed, 7 May 2025 07:13 PM
share Share
Follow Us on
छावनी क्षेत्र में ट्यूवबेल के दो मोटर फुंके, पेयजल आपूर्ति हुई ठप

मंगलवार रात आकाशीय बिजली चमकने से छावनी क्षेत्र चकराता में पेयजल आपूर्ति करने वाले दो नलकूपों की मोटर फुंक गई। जिससे चकराता में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर सेना ने मेन लाइन से सैन्य क्षेत्र में आपूर्ति होने वाले जल को सिविल क्षेत्र में देकर पेयजल की आपूर्ति सुचारु कराई। चकराता छावनी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति करने के लिए ब्रिटिश काल की एक पाइप लाइन है। इस लाइन से ही सैन्य व सिविल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। वहीं सिविल क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए छावनी परिषद द्वारा दो बोरवेल लगाए गए हैं।

मंगलवार रात खराब हुए मौसम के बाद बिजली चमकने से दोनों नलकूपों की मोटर फुंक गई। जिससे बुधवार को टैंक में पानी नही आ पाया। जिसके बाद छावनी परिषद के सदस्य अनिल चांदना ने अध्यक्ष छावनी परिषद को मामले से अवगत कराया। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि सेना के पास अन्य साधन भी हैं, लेकिन सिविल जनता पानी के लिए परेशान नहीं होनी चाहिए। इसलिए जब तक मोटर ठीक नहीं होती है तब तक मुख्य लाइन से आने वाला पानी सिविल क्षेत्र में दिया जाएगा। जिससे जनता परेशान न हो। अध्यक्ष के इस कदम पर स्थानीय लोगों ने उनका आभार प्रकट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें