बरसात से पहले जजरेड़ में भू-स्खलन रोकने का काम पूरा किया जाए
रविवार को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता और अन्य अधिकारियों ने जौनसार बावर में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने साहिया गो सदन तक सड़क बनाने और जर्जर मार्ग के सुधार की मांग...

जौनसार बावर में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने रविवार को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता समेत अन्य आला अधिकारी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनसे साहिया गो सदन तक जाने वाली सड़क का निर्माण करने की मांग की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेंद्र चंद्र शर्मा ने सबसे पहले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ भू स्खलन जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को बरसात से पहले वैकल्पिक उपाय करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसात में भू स्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने की घटना कम से कम होनी चाहिए। इसके लिए वैकल्पिक तौर पर तार जाल लगाने के निर्देश दिए। साहिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गो सदन तक जाने वाले संकरे मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण करने की मांग प्रमुख अभियंता से की। इसके बाद लोनिवि अधिकारियों ने चेईथा बैंड-लोरली-अष्टाड़ मार्ग निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग का लंबे समय से सुधारीकरण नहीं किया गया है। जर्जर मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने मोटर मार्ग के जल्द सुधारीकरण की मांग की।
इस दौरान अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, राकेश चौहान, मोहनलाल शर्मा, बलवीर राठौर, मुकेश तोमर, केशर सिंह तोमर, कुंदन सिंह चौहान, प्रीतम चौहान, मनोज राठौर, संजय शर्मा, कुंदन सिंह चौहान, संतन सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।