Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsHeavy Rain in Chakrata Increases Cold and Damages Crops

चकाराता में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

गुरुवार शाम से बदले मौसम से शुक्रवार दोपहर तक चकराता क्षेत्र में जोरदार बारिश होती रही। बारिश ने ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ा दी।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 2 May 2025 06:50 PM
share Share
Follow Us on
चकाराता में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

चकराता क्षेत्र में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश ने ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ा दी। बारिश के कारण शुक्रवार को छावनी बाजार में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। यह बारिश अधिकांश फसलों के लिए खराब बताई जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान मटर और गेहूं की फसल को पहुंचा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक होती रही। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश के कारण चली सर्द हवा ने ठंड का अहसास कराया।

छावनी बाजार के व्यापारी नैन राणा, अमित जोशी, केशर सिंह चौहान, आनंद राणा, राजेंद्र राणा, अमित अरोड़ा, राहुल चांदना, राजेंद्र अरोड़ा, अशोक कुमार गोयल, रविंद्र चौहान, कमल किशोर रावत आदि का कहना है कि झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड लौट आई है। दसऊ निवासी कृषक कल्याण शर्मा, रोशनी देवी, आशा देवी, नागो देवी, बलीराम शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा आदि बताया कि मटर और टमाटर के साथ-साथ गेहूं मटर की फसलों को तेज आंधी, तूफान और बरसात के कारण नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें