नालियों के साथ ही नियमित रूप से नहीं होता घर-घर कूड़ा उठान
सेलाकुई। सेलाकुई में नालियों की गंदगी से तो लोग परेशान है ही साथ में कूड़े की समस्या से भी लोग परेशान है। पंचायत में ग्यारह वार्ड है। कहने को नगर पंचा

सेलाकुई में नालियों की गंदगी से तो लोग परेशान हैं ही साथ में कूड़े की समस्या से भी लोग परेशान हैं। पंचायत में ग्यारह वार्ड हैं। कहने को नगर पंचायत की ओर से इन वार्डों में कूड़ा उठान के लिए वाहनों की व्यवस्था है। लेकिन नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं हो पाता है। जिससे लोग अपने घरों का कूड़ा नदी, नालियों और खुले में फेंक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हफ्ते में एक दो बार ही कूड़े के वाहन आते हैं। कभी कभार तो पूरे हफ्ते भर कूड़ा वाहन आते नहीं। जिससे लोग खाली प्लाटों, नदी, नालियों में कूड़ा डाल रहे हैं। बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सीधे आसन नदी में समा रहा है। बताया कि कई बार इस संबंध में नगर पंचायत से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया कि एक तरफ यहां के लोगों का शीशमबाड़ा से उठने वाले बदबू ने जीना मुहाल हो रखा है। दूसरी तरफ नालियों और कूड़े के बदबू ने भी परेशान किया हुआ है। बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि नगर पंचायत के चुनाव होने के बाद और नया बोर्ड बनने से सेलाकुई में नालियों, साफ, सफाई की व्यवस्था सुधरेगी लेकिन अभी तक कुछ ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।