साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए ढाई लाख
सेलाकुई संवाददाता। साइबर ठगों ने एक महिला के खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। जबकि जो मोबाइल नंबर खाते से लिंक था, वह 2022 से बंद था। तहरीर के बाद पुल

यदि आपका नंबर सालों से बंद चल रहा है और वह खाते से लिंक है फिर भी खाते से साइबर ठग पैसे निकाल सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सेलाकुई में सामने आया है। महिला का मोबाइल नंबर जिस खाते से लिंक था, वह ढाई साल से बंद चल रहा है। फिर भी साइबर ठगों ने महिला के खाते से ढाई लाख रुपये निकाल दिए। शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सेलाकुई निवासी मधु शर्मा पत्नी प्रवीन शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका सेलाकुई स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि खाते से जो नंबर लिंक था वह 2022 से बंद है। इसके बाद भी साइबर ठगों ने उनके खाते से ढाई लाख रुपये की रकम निकाल ली। उन्होंने कहा कि बैंक जाकर पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। यह सुनते ही उनके पांव तले की जमीन खिसक गई। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने कहा कि महिला की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।