Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsCongress Faces Tough Competition for Municipal Elections in Vikasnagar and Herbertpur

कांग्रेस में सभासद के लिए प्रत्येक वार्ड से चार से पांच आवेदन

विकासनगर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस में सभासद पद के लिए कई उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। वार्ड दो, तीन और चार में सबसे ज्यादा छह से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। हरबर्टपुर में अध्यक्ष पद के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 19 Dec 2024 07:45 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस में सभासद के लिए प्रत्येक वार्ड से चार से पांच आवेदन

विकासनगर नगर पालिका चुनाव में सभासद का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में मारमारी चल रही है। पार्टी के ग्यारह वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन मांगे थे। प्रत्येक वार्ड से चार से पांच आवेदन आए हुए हैं। वार्ड दो, तीन और चार से छह से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में सभासद के लिए कांग्रेस को टिकट आवंटन में माथापच्ची करनी पड़ सकती है। निकाय चुनावों का विगुल बज चुका है। आरक्षण तय होने के बाद भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर ली है। अध्यक्ष व वार्ड सभासदों के लिए दोनों पार्टियां चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मांग रही है। विकासनगर नगर पालिका में ग्यारह वार्ड हैं। जिसमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, एक अनुसूचित जनजाति महिला, एक पिछड़ी जाति महिला और दो पिछडी जाति व एक महिला के लिए आरक्षित है। जबकि, पांच वार्ड अनारक्षित है। अभी तक दोनों पार्टियों ने अध्यक्ष पद पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन वार्ड सभासदों के लिए दोनों पार्टियों ने आवेदन मांग लिए हैं। भाजपा में प्रत्येक वार्ड में चार से पांच उम्मीदवार सामने आए हैं। वहीं, हाल कांग्रेस का भी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कितेश जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में चार से पांच उम्मीदवार सामने आए हैं। वार्ड दो, तीन और चार में सभासद के लिए सबसे ज्यादा अभी तक प्राप्त हुए हैं। इनमें छह से ज्यादा आवेदन पार्टी को प्राप्त हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष के साथ ही वार्डों में टिकट फाइनल करने के लिए दोनों पार्टियों को कड़ी माथापच्ची करनी पड़ सकती है।

--------------

हरबर्टपुर में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में आए पांच आवेदन

विकासनगर। कांग्रेस के लिए नगर पालिका हरबर्टपुर में अध्यक्ष पर प्रत्याशी चयन आसान नहीं होगा। यहां पांच लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष के साथ ही पिछली बार चुनाव लड़ चुकी प्रत्याशी के साथ ही यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। हालांकि, इसमें पूर्व पालिक अध्यक्ष बीना शर्मा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। वार्ड सभासदों के लिए अभी कांग्रेस आवेदन मांग रही है।

हरबर्टपुर नगर पालिका की अध्यक्ष की सीट पर पहले से ही कांग्रेस काबिज रही है। यहां कांग्रेस के देवेंद्र बिष्ट अध्यक्ष थे। उनका देहांत हो चुका है। इससे पहले बीना शर्मा निर्दलीय लड़कर अध्यक्ष पद पर काबिज थीं। अब बीना शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। लिहाजा, उन्होंने इस बार कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। जबकि, जब बीना शर्मा निर्दलीय लड़कर अध्यक्ष बनी थीं, तब उनके खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुकी बीना चौहान ने भी इस बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया है। इसके अलावा फुरकान, सरिता डोभाल और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक चौहान शामिल ने भी अपना दावा अध्यक्ष के लिए पेश किया है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो बीना शर्मा और बीना चौहान में से ही किसी एक को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, बीना शर्मा का दावा मजबूत माना जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें