Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsCongress Faces Setback as Former Mayor Bina Sharma Joins BJP in Herbertpur

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल

हरबर्टपुर में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मौजूदगी में यह घोषणा हुई। इससे पहले यामिनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरThu, 9 Jan 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। हरबर्टपुर में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई हैं। गुरुवार को हरबर्टपुर में आयोजित चुनाव रैली में विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मौजूदगी में उन्होंने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी यामिनी रोहिला का नामांकन निरस्त होने के बाद हरबर्टपुर में कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। हरबर्टपुर में कांग्रेस की परेशानी कम नहीं हो रही है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं यामिनी रोहिला को कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अंतिम समय में उनका नामांकन पत्र निरस्त हो गया। हालांकि इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई। अब कांग्रेस को एक और झटका पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा ने दिया है। उन्होंने कांग्रेस को छोड़ समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। बीना शर्मा कांग्रेस में हरबर्टपुर से अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार थीं। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया और ऐन वक्त पर कांग्रेस में शामिल हुई यामिनी रोहिला को टिकट थमा दिया। इससे बीना शर्मा काफी नाराज चल रहीं थीं। हालांकि वह पहले निर्दलीय के रूप में नामांकन करने का मन बना चुकी थी, लेकिन फिर वह इससे पीछे हट गईं। बीना शर्मा वर्ष 2014 से 2019 तक हरबर्टपुर की नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। गुरुवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। बीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में उनकी लगातार उपेक्षा हुई है। भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है, लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करती है। इसलिए कांग्रेस छोड़कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बीना शर्मा के साथ ही कांग्रेस नेता फारुख, राहुल शर्मा, लोकेश शर्मा, सचिन शर्मा, सनी सिंह, अभिषेक, सलीम, नदीम, नसीम सिंह समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, संतोष राव, विनोद कश्यप, ऋषभ अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नीरू देवी, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें