कांग्रेस का बोर्ड बनने पर होगा शहर का चहुंमुखी विकास : नवप्रभात
कांग्रेस ने बुधवार को विकासनगर और हरबर्टपुर के वार्ड संख्या आठ में मतदाताओं से संपर्क साधा। दोनो ही निकायों में पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने प्रचार

कांग्रेस ने बुधवार को विकासनगर और हरबर्टपुर के वार्ड संख्या आठ में मतदाताओं से संपर्क साधा। दोनों ही निकायों में पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने प्रचार अभियान की कमान खुद संभाली हुई है। विकासनगर में वार्ड संख्या आठ के इंदिरा उद्यान मार्ग, गोरखा बस्ती, बंगाली बस्ती, पुरबिया लाइन में मतदाताओं से संवाद करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशी राजनैतिक तौर पर परिपक्व हैं। कहा कि उनके कार्यकाल में 28 फुटा रोड को बनाया गया था। बीते आठ साल यहां ट्रिपल इंजन की सरकार रही, लेकिन सरकार के तीनों इंजन फेल हुए। कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर शहर का चहुंमुखी विकास होगा। अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बॉबी नौटियाल ने कहा कि वो सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर शहर का विकास करेंगे। हरबर्टपुर में प्रचार के दौरान पार्टी प्रत्याशी यामिनी रोहिला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने सरकार के साथ मिलकर उनका नामांकन रद्द कराकर उन्हें हरबर्टपुर की जनता से दूर करने की कोशिश की है। कहा कि उनकी प्राथमिकता हरबर्टपुर के बस स्टेशन को बस अड्डा बनाकर यहां से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के लिए बसों का संचालन कराना है। इसके साथ ही शहर में सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।