घर में बिना बताए किशोरी लापता
सेलाकुई संवाददाता। सेलाकुई में एक 16 वर्षीय नाबालिक घर से बिना बताए पांच दिन से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया

सेलाकुई,संवाददाता। सेलाकुई में एक 16 वर्षीय नाबालिक घर से बिना बताए पांच दिन से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक युवक ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी 16 वर्षीय बहन 21 मार्च को सुबह घर से कहीं चली गई। उनकी ओर से रिस्तेदार,पड़ोस,दोस्तों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नही चला। बताया कि वह घर से सारे दस्तावेज भी लेकर गई है। वह फोन भी नहीं उठा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।