Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar News135 Vehicles Carrying 2300 Pilgrims Depart for Char Dham Yatra from Herbertpur and Katapathar

135 वाहनों मे 23 सौ यात्री चार धाम को रवाना हुए

चार धाम यात्रा संचालन केंद्र हरबर्टपुर और कटापत्थर से शनिवार को छोटे-बड़े 135 वाहनों में 23 सौ यात्री चार धाम के लिए रवाना हुए।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 3 May 2025 09:18 PM
share Share
Follow Us on
135 वाहनों मे 23 सौ यात्री चार धाम को रवाना हुए

चारधाम यात्रा संचालन केंद्र हरबर्टपुर और कटापत्थर से शनिवार को छोटे-बड़े 135 वाहनों में 23 सौ यात्री चारधाम के लिए रवाना हुए। 10 यात्रा वाहनों के चालान किए गए। जबकि छह वाहनों में सवार यात्रियों के ट्रिप कार्ड में खामियां पाए जाने हरबर्टपुर और कटापत्थर में ऑनलाइन माध्यम से उनकी खामियों को दूर कर यात्रा पर रवाना किया गया। अभी तक कुल 6932 यात्री हरबर्टपुर और कटापत्थर से रवाना हो चुके हैं। हरबर्टपुर से चारधाम यात्रा का संचालन होने से यात्रा व्यवस्थाओं पर भी दिखाई दे रहा है। ट्रिप कार्ड में खामियां पाए जाने पर यात्रियों को वापस लौटाने के बजाय ऑनलाइन उनकी खामियों को दूर कर यात्रा को रवाना किया जा रहा है।

दो जगह चैकपोस्ट होने के कारण एक ही स्थान पर वाहनों का जमावड़ा भी नहीं लग रहा है। जबकि कुछ यात्री वाहनों को नया गांव में पेलियो के ट्रांजिट कैंप में भी रोका जा रहा है। परिवहन कर अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को 135 वाहनों में करीब 23 सौ यात्री चारधाम के लिए रवाना हुए। बताया कि हरबर्टपुर और कटापत्थर में प्रत्येक यात्रा वाहन के दस्तावेज, ग्रीन कार्ड जांचने के साथ ही प्रत्येक यात्री का ट्रिप कार्ड जांचा जा रहा है। शनिवार को छह वाहनों के ट्रिप कार्ड खामियां पाई गई, जिनका ऑनलाइन सुधार कर वाहनों को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। बताया कि यात्रा का संचालन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से होने के कारण श्रद्धालु भी तीर्थ यात्रा का पूरा आनंद ले रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें