Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsVehicle Accident on Sankari-Jakhol Road One Dead Five Injured

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

मोरी। संवाददातावाहनजखोल मोटर मार्ग पर गुरुवार देर सांय को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिसमें

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 21 Feb 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
वाहन दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

सांकरी-जखोल मोटर मार्ग पर गुरुवार देर शाम को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार छह लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पुरोला में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल ने बताया कि गुरुवार देर सांय को एक वाहन नैटवाड़ से जखोल जा रहा था। इसी बीच फफराला खड्ड के पास अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। जिसमें दोणी गांव निवासी पूर्व प्रधान उरी लाल उम्र (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेन्द्र पुत्र अतर लाल उम्र 22 वर्ष, सुलोचना पत्नी राजेन्द्र उम्र 32 वर्ष,अमरीश उम्र 19 वर्ष और हरीश उम्र 19 वर्ष निवासी भितरी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को मोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर सीएचसी पुरोला के लिए रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें