Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsSnowfall Disrupts Gangotri and Harshil Valley Roads Traffic Restored

बर्फबारी से बंद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे खुले

उत्तरकाशी। गंगोत्री और हर्षिल घाटी में बर्फबारी के कारण सुक्की टॉप से आगे बाधित मार्ग को शुक्रवार दोपहर बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, म

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 21 Feb 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on
बर्फबारी से बंद गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे खुले

गंगोत्री और हर्षिल घाटी में बर्फबारी के कारण सुक्की टॉप से आगे बाधित मार्ग को शुक्रवार दोपहर बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, मार्ग पर फिसलन के कारण आवाजाही जोखिमभरा बना है। उधर, यमुनोत्री हाईवे भी सुबह फूलचट्टी से रानाचट्टी के बीच बर्फबारी से बंद रहा, जिसे दोपहर तक सुचारु किया गया। जिले में गुरुवार रात से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण हर्षिल घाटी में गंगोत्री हाईवे आवाजाही के लिए बंद पड़ा था। यहां सुक्की टॉप से आगे हाईवे पर भारी बर्फबारी के चलते यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। बीआरओ की स्नो कटर मशीन से शुक्रवार सुबह मार्ग को खोलने का कार्य प्रारंभ किया गया। दोपहर बाद मार्ग को आवाजाही के लिए खोला जा सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें