Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsPreparations Underway for Char Dham Yatra 2025 by Uttarkashi Police

सीओ ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया

बड़कोट, संवाददाता। चारधाम यात्रा 2025 के सरल सुगम तथा बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां व व्यवस्थायें जुटाने का कार्य शुरु कर दिया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीMon, 3 Feb 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
सीओ ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया

चारधाम यात्रा 2025 के सरल सुगम तथा बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां व व्यवस्थायें जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा यमुनोत्री धाम राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर भू-स्खलन एवं लैण्ड स्लाइडिंग जोन का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षात्मक उपयों का आकलन किया गया। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली पुलिस चौकियों पर पुलिस जवानों के रुकने व ठहरने की पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ मूलभूत आवश्यकताओ का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें