Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsMahashivratri Celebrations Varanasi Prepares for Grand Decorations and Events

महाशिवरात्रि पर्व के लिए सजी बाबा विश्वनाथ की नगरी

- मंदिर प्रांणण मे आज संपंन होगी विद्यालय प्रतियोगितामंदिर प्रांणण मे आज संपंन होगी विद्यालय प्रतियोगिता उत्तरकाशी। संवाददाता महाशिवरात्रि पर्व के लि

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीMon, 24 Feb 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर्व के लिए सजी बाबा विश्वनाथ की नगरी

महाशिवरात्रि पर्व के लिए बाबा विश्वनाथ नगरी सज गई है। मंदिर परिसर और विश्वनाथ चौक पर भव्य रूप से सजावट की जा रही है। महाशिवरात्रि में खास आकर्षण का केंद्र शिव की बरात का कार्यक्रम है। वहीं इससे पूर्व मंगलवार को शिवरात्री के पर्व पर शिव तांडव नृत्य, स्लोग, शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजित की जाएगी। बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। इसके लिए शिव भक्तों ने विश्वनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। इस बार फूलों के साथ कपड़े की रंग बिरंगी चुन्नियों, विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है। परिसर के चारों ओर तथा विश्वनाथ चौक को झालर व मालाओं से गुलजार किया जना है। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी शिवरात्रि के पर्व को भव्य रूप मनाया जा रहा है। मंदिर की सजावट को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। शिवरात्रि के पर्व पर नगर क्षेत्र में शिवयात्रा मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेगी। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी ओर जिले के गोपेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर सहित तमाम शिवालयों में शिवरात्री पर्व के लिए मंदिरों को सजाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें