Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsInternational Women s Day Celebrations Empowering Women Through Initiatives and Recognitions

महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही सरकार: चौहान

-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ेथी गांव में सम्मान समारोह आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी गां

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSat, 8 March 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही सरकार: चौहान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव ग्राम सभा बड़ेथी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने समारोह में पहुंचकर महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस मौके पर विधायक सुरेश चौहान ने महिला सशक्तिकरण एवं आज समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। अब सरकार ने महिला सारथी योजना का शुभारंभ किया है, जिसके तहत महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण, स्वरोजगार के नए अवसर और परिवहन क्षेत्र में भागीदारी का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इस मौके पर रजनेश चौहान, प्रेमदत्त भट्ट, राजीव नौटियाल, प्रताप राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुकेश नौटियाल, विजयपाल मखलोगा, अरविंद नेगी, मनोज चौहान, सचेंद्र परमार, धर्मेंद्र पंवार, नवीन कठैत आदि भी उपस्थित रहे।

पुरोला में महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

पुरोला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरोला में बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया स्वयं सेवी संस्थाओं के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुरांश प्रोजेक्ट से जुड़ी महिलाओं ने अपनी पारम्परिक परिधानों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।

कार्यक्रम में महिलाओं ने गांव में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों, घरेलू हिंसा और नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के संकल्प के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्साह से जश्न मनाया। इस मौके पर ब्रुक इंडिया के परियोजना अधिकारी डॉ राकेश पट्टू, बुरांश संस्था के प्रकाश राज, श्रीचंद चौहान, प्रकाश राज, ज्योति गोयल, प्रवीणा सेमवाल, आशा चौहान, सरिता, सुमित्रा, कविता आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें