Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsInauguration of Majestic Ganga Statue and Viewpoint at Joshiyara

जोशियाड़ा तट पर मां गंगा की मूर्ति लगाई

जोशियाड़ा भागीरथी तट पर रविवार को मां गंगा की 5 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति का निर्माण कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार संजय सरकार ने किया है। कार्यक्रम में बाड़ाहाट पालिकाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSun, 4 May 2025 03:42 PM
share Share
Follow Us on
जोशियाड़ा तट पर मां गंगा की मूर्ति लगाई

जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा भागीरथी तट पर रविवार को मां गंगा की भव्य मूर्ति का अनावरण और व्यू प्वाइंट का उद्घाटन किया गया। बाड़ाहाट पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान और गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ मूर्ति का अनावरण किया। जोशियाड़ा तट पर दो साल के अथक प्रयासों के बाद व्यू प्वाइंट के साथ मां गंगा की 5 फीट ऊंची भव्य मूर्ति विराजमान हो गई। गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने बताया कि मां गंगा की मूर्ति कोलकाता से बनकर आई है, जिसको प्रसिद्ध मूर्तिकार संजय सरकार ने बनाया है।

जोशियाड़ा तट पर भक्तों के बीच मां गंगा की यह मूर्ति बेहद आकर्षण का केंद्र बनी है। मगरमच्छ पर सवार मां गंगा की चतुर्भुज मूर्ति के एक हाथ में कमल तो दूसरे हाथ में जल से भरा घड़े के साथ एक हाथ जनमानस को आशीष देते हुए, एक हाथ शांति और सद्भाव स्वच्छता और सौम्यता का संकेत और संदेश दे रही है। मगरमच्छ हिंदू धर्मग्रंथों में देवी मां गंगा का वाहन मगरमच्छ को बताया गया है। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, सभासद वंदना नौटियाल, संतोषी राणा, सुषमा डंगवाल, सुनीता नेगी, आदित्य चौहान, देवराज सिंह बिष्ट, मनीष पंवार, मनोज शाह, ईओ शालिनी चित्रण, जितेंद्र कुड़ियाल, कुसुम राणा, सुशांत राणा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें