Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsForest Department Allocates Three-Year Free Grant for Rural Rights in Badkot

डीएफओ ने ग्रामीणों के हक हकूक किए बहाल

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के तहत डीएफओ रविन्द्र पुंडीर ने ग्रामीणों की मांग पर तीन साल का अवशेष हक-हकूक फ्री ग्रांट आवंटन का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक संजय डोभाल के साथ मिलकर इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 25 April 2025 04:13 PM
share Share
Follow Us on
डीएफओ ने ग्रामीणों के हक हकूक किए बहाल

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग के अनुरूप डीएफओ रविन्द्र पुंडीर द्वारा तीन साल का अवशेष हक-हकूक फ्री ग्रांट आवंटन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा सभी रेंज क्षेत्रों में शीघ्र छपान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस सकारात्मक कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक संजय डोभाल से मिलकर उनका आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलने वाले हकहकूकों के तहत फ्री ग्रांट तथा देवदार की पीडी ग्रामीणओं को बीते कुछ सालों से नहीं मिल पा रही थी। जिस पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएफओ को मिलकर ग्रामीणों के हक हकूक बहाल करने की मांग की थी और हकहकूकों को बहाल नही करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को बड़कोट डीएफओ रविन्द्र पुंडीर द्वारा आदेश जारी कर हक हकूक सम्बन्धी प्रस्तावों के क्रम में तीन वर्षों का 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 का अवशेष/लम्बित हक हकूक का आवंटन किया गया तथा उन्होंने रवांई रेंज, मुगरसन्ती रेंज, यमुनोत्री रेंज, कुथनौर रेंज एवं नौगांव रेंज को हक हकूक के छपान की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें