Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsFarmers in Dhalaudi Pray for Prosperity and Good Harvest

आछरी मातरी की पूजा कर अच्छी फसल की कामना

विकासखंड पुरोला के धलोड़ी क्षेत्र के बागवानों ने अच्छे फसल और समृद्धि की कामना के लिए आछरी मातरी और शिरगुल देवता की विशेष पूजा की। धलोड़ी क्षेत्र सेब और अन्य फलों की उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSun, 27 April 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
आछरी मातरी की पूजा कर अच्छी फसल की कामना

विकासखंड पुरोला के अंतर्गत धलोड़ी क्षेत्र के बागवानों ने रविवार को अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आछरी मातरी और शिरगुल देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। धलोड़ी क्षेत्र उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले सेब और अन्य फलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। बागवानी यहाँ के लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। इसी मान्यता और परंपरा को निभाते हुए क्षेत्र के सभी बागवान एकत्रित हुए और उन्होंने मिलकर अपने ग्राम देवता आछरी मातरी और शिरगुल देवता की पूजा की। यह पूजा क्षेत्र में सदियों से चली आ रही है और इसे बागवानों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। मान्यता है कि इन देवताओं की आराधना करने से न केवल अच्छी फसल होती है, बल्कि ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाव होता है। बागवानों ने शिरगुल महाराज के प्रतीक खम्बे पर फल, फूल, धूप और श्रीफल चढ़ाकर पारंपरिक पूजा अर्चना की व विशेष मंत्रोच्चारण से आराध्य देवता की पूजा की। धलोड़ी के वरिष्ठ बागवान प्रमोद गोयल, मनमोहन चौहान, बिजेंद्र रावत, कृष्ण देव रतूड़ी, अरविन्द रावत आदि ने बताया कि यह पूजा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें