Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsChar Dham Yatra Preparations Underway 78 Crores Approved for Yamunotri and Gangotri Safety Measures

यात्रा मार्ग को संवारने का चल रहा काम

30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने 78 करोड़ की लागत से कार्यों की स्वीकृति...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीFri, 4 April 2025 05:33 PM
share Share
Follow Us on
यात्रा मार्ग को संवारने का चल रहा काम

आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए उत्तराकाशी के जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट इन दिनों गंगा व यमुना के उद्गम स्थल सहित यात्रा मार्ग को संवारने में जुटे हुए हैं। जिलाधिकारी अब तक यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थाओं के लिए यमुनोत्री धाम में 38 करोड़ तथा गंगोत्री धाम में 40 करोड़ की लागत के कार्य स्वीकृत कर चुके हैं। जिन पर इन दिनों प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आागामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पर्व पर खुलने जा रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को 11:55 तथा गंगोत्री धाम के कपाट 10:30 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। स्वयं जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दोनो धामों का स्थलीय निरीक्षण कर यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों एवं घाटों की मरम्मत के कार्यो को प्राथमिकता दी है।

डीएम बोले..

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम को संवारने के लिए 78 करोड़ स्वीकृत किए हैं। इन दोनों धामों में जिन कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है, उसमें अधिकांश कार्य तीव्र गति से निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी में श्रीराम मंदिर से अखोरी पुल तक यमुना नदी के दोनो तरफ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जा रही है। सभी कार्यों को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पूरा कराने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

- डा. मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम उत्तरकाशी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें