Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsBJP District President Nagendra Chauhan Welcomed with Grandeur in Hometown

भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान का मूल्यांकन कर सम्मानित करती है: चौहान

उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान का भाजपा क

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीMon, 17 March 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान का मूल्यांकन कर सम्मानित करती है: चौहान

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊ और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरे उतरेंगे। हर एक छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का चिन्यालीसौड़, बड़ेथी, डुंडा, मातली सहित जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। चौहान ने भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान का मूल्यांकन करती है और उन्हें सम्मान देती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।