Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़uttarakhand mausam winter return after rain snowfall imd issue orange alert temperature dips weather report

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के साथ लौटी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी; कई इलाकों में 10 डिग्री गिरा तापमान

उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी से ठंड लौट आई। चारधाम, औली, हर्षिल, तुंगनाथ समेत कई इलाकों में खूब बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 28 Feb 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के साथ लौटी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी; कई इलाकों में 10 डिग्री गिरा तापमान

उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी से ठंड लौट आई। चारधाम, औली, हर्षिल, तुंगनाथ समेत कई इलाकों में खूब बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश-बर्फबारी और ठंडी हवाओं से कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत होकर सक्रिय होगा। भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर सभी जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

गुरुवार को उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, केदारकांठा, हरकीदून क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई। बर्फबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। चमोली के औली में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ गिरी है। टिहरी जिले में 24 घंटे में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। कुमाऊं में मुनस्यारी के खलिया, हसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा और मिलम में हिमपात हुआ।

राजधानी में बारिश और सर्द हवाओं से 10 डिग्री तक गिरा पारा

देहरादून में गुरुवार को दिनभर बारिश और ठंडी हवाएं चलीं। इससे तापमान में 10.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को तापमान जहां 29 डिग्री दर्ज किया गया था, गुरुवार को 18.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और एक से दो दौर की हल्की बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए मौसम खुला। शाम भी कई इलाकों में बारिश हुई।

बारिश की वजह से थम गया ट्रैफिक, लगा जाम

देहरादून के ट्रैफिक पर बारिश का असर नजर आया। इसके चलते ज्यादातर लोग चौपहिया से निकले। सड़कों पर दबाव बढ़ने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। इसके चलते रिस्पना, जोगीवाला, हरिद्वार बाईपास, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, राजपुर रोड, गांधी रोड पर कई बार ट्रैफिक फंसा। प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक के बीच लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें