संजय मिश्रा को बनाया नरेंद्रनगर का थानाध्यक्ष
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण किया है। कैंपटी के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा को नरेंद्रनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। देवप्रयाग के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत को कैंपटी का नया थाना...

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कई थानाध्यक्षों का जनहित में स्थानांतरण किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि कैंपटी के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा को नरेंद्रनगर का थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं इसी पद पर कार्यरत जीडी भट्ट को नरेंद्रनगर से साइबर सेल का प्रभारी बनाया है। देवप्रयाग के थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत को कैंपटी का नया थाना इंचार्ज बनाया है। लंबे समय से चंबा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे लखपत बुटोला को देवप्रयाग का एसएचओ बनाया है। दिलबर सिंह नेगी चंबा के नए थानाध्यक्ष होंगे।
देवप्रयाग थाना में कार्यरत महिला उपनिरीक्षक को महिला हेल्पलाइन नरेंद्रनगर में स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन पीक पर है। चंबा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग और कैंपटी चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को जनता से समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था बेहतर कर चारधाम यात्रा, ट्रैफिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।