RSS Uttarakhand Concludes 15-Day Training Course with Spectacular Performances संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के लिए करेगा कार्य:महेंद्र, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsRSS Uttarakhand Concludes 15-Day Training Course with Spectacular Performances

संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के लिए करेगा कार्य:महेंद्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग बौराड़ी स्टेडियम में समाप्त हुआ। 191 स्वयंसेवकों ने शारीरिक, योगासन, और दंड युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता महेंद्र ने संघ की 100 वर्ष की...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीSun, 15 June 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के लिए करेगा कार्य:महेंद्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग का समापन हुआ। समापन पर 191 प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्वयंसेवकों ने शारीरिक, योगासन, नियुद्ध,दंड युद्ध कौशल और घोष का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कहा कि अब प्रशिक्षण ले चुके स्वयंसेवक संघ के कार्यों को और विस्तार देने में अपनी भूमिका निभाएंगे। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जो स्वरूप आज हमें दिखता है उसकी स्वाभाविक कल्पना डॉ. हेडगेवार ने 1925 में कर ली थी। कहा कि उनकी दूरदृष्टि से विशाल संगठन का स्वरूप दिखाई पड़ता है,जो की 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर रहा है।

कहा कि संघ सतत जिस कार्य को कर रहा है उसकी परिणति संघ के स्वयंसेवकों की सक्रियता से समाज में सर्वत्र दिखाई देती है। कहा कि षडयंत्र के तहत तीन बार संघ पर प्रतिबंध लगाया। बावजूद संघ ने अपना कार्य जारी रखा। कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और हर भारतीय को अपनी सनातन संस्कृति और गौरव पर गर्व होना चाहिए। कहा कि भारत की विविधता को पूरा विश्व मानता है। कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में नए संकल्पों के साथ निरंतर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण से जोड़कर समाज में सेवा और संगठन शक्ति के आधार पर समाज में परिवर्तन के लिए कार्य कर रहा है। इसमें पांच परिवर्तन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता,पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य महत्वपूर्ण है। इन परिवर्तनों को हर व्यक्ति को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2025 में शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर नगर और गांवों में संपर्क करेंगे और इसकी व्यापकता के लिए निरंतर कार्य करते हुए संगठित समाज और राष्ट्र के निर्माण में भारत माता की सेवा में संलग्न रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के कर्नल शूरवीर सिंह नेगी (से.नि.) ने कहा ऐसे प्रशिक्षणों का उद्देश्य स्वयंसेवकों के भीतर आत्मविश्वास, संगठनात्मक भावना,अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होती है। कहा कि संघ के संस्थापक डॉ.हेडगेवार की सुदूर दृष्टि के कारण संघ का यह बीच विशाल वृक्ष बनकर आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया है। कार्यक्रम में शिक्षार्थी स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक,योगासन, नियुद्ध ,दंड युद्ध कौशल,और घोष का प्रदर्शन किया। वर्ग में 125 स्थान से शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र, प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर,प्रांत प्रचार प्रमुख संजय, सह प्रांत प्रचार प्रमुख हेम पांडे,सर्वाधिकारी संघ शिक्षा वर्ग कैलाश मैलाना, जिला संघचालक सत्य प्रसाद सेमवाल, विभाग प्रचारक धनंजय सिंह,पारस, राहुल, मनोज,राकेश बडोनी, रविंद्र चौहान,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, शक्ति लाल शाह, विनोद कंडारी, नितिका खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।