Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsIndependent Candidates Triumph in Devprayag Municipality Elections BJP Faces Defeat

देवप्रयाग में सभी 4 वार्डों में निर्दलीय सभासद जीते

नगर पालिका देवप्रयाग के चारों वार्डो में निर्दलीय सभासदों ने जहां जीत हासिल की,वहीं भाजपा सिंबल पर उतरे दो सभासदों को यहां कड़ी हार झेलनी पड़ी। नगर पा

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीSat, 25 Jan 2025 02:26 PM
share Share
Follow Us on
देवप्रयाग में सभी 4 वार्डों में निर्दलीय सभासद जीते

नगर पालिका देवप्रयाग के चारों वार्डों में निर्दलीय सभासदों ने जहां जीत हासिल की, वहीं भाजपा सिंबल पर उतरे दो सभासदों को यहां कड़ी हार झेलनी पड़ी। नगर पालिका देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के बाद सभासदों का ही चुनाव हुआ था। नगर के वार्ड-1 से भाजपा से निष्कासित पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निर्दलीय राहुल कोटियाल 331 मत पाकर विजयी रहे। भाजपा के विद्यार्थी पॉलीवाल यहां तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वार्ड-2 से निर्दलीय संगीता ध्यानी 192 मत पाकर दूसरी बार सभासद चुनी गयी। उन्होंने मीना ध्यानी को पराजित किया। वार्ड-3 से सुनीता तिवारी ने 200 मत पाकर भाजपा की सुचिता असवाल को हराया। वहीं पालिका के पौड़ी जिला स्थित वार्ड-4 में विमल मिश्रा ने 249 मत हासिल कर दिनेश टोडरिया को पराजित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें