Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand Weather: Snowfall 11 times in May June in Himalayan regions Forecast

उत्तराखंड मौसम: हिमालयी क्षेत्रों में मई-जून में 11 बार बर्फबारी, किसान परेशान; पूर्वानुमान

उत्तराखंड के  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मई-जून में 11वीं बार हिमपात हुआ है। यहां बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार इस बार बर्फबारी होने से किसान परेशान हैं।

उत्तराखंड मौसम: हिमालयी क्षेत्रों में मई-जून में 11 बार बर्फबारी, किसान परेशान; पूर्वानुमान
Himanshu Kumar Lall मुनस्यारी, संवाददाता। , Mon, 5 June 2023 08:33 AM
हमें फॉलो करें

उत्तराखंड के  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मई-जून में 11वीं बार हिमपात हुआ है। यहां बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार इस बार बर्फबारी होने से उच्च हिमालयी क्षेत्र के किसान परेशान हैं। बर्फबारी के बाद सायमन, नित्वालथौड़, स्वीटला, नंदा देवी बेस कैंप में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया है।

उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित राजरंभा, मिलम, नागनीधूरा, पंचाचूली के साथ ही कई माइग्रेशन गांवों के आस-पास बीते रोज 11वां हिमपात हुआ। गर्मी के मौसम में इस तरह बार बार हिमपात होने से माइग्रेशन पर गए लोग मुश्किल में हैं। बुग्यालों में बर्फ जमा होने से पहले ही कीड़ा जड़ी यार्सा गंबू के न दिखने से लोग उसका दोहन पहले की तरह नहीं कर पाए। 

अब हिमालयी गांवों में जड़ी बूटी की खेती भी चौपट हो गई है। बुवाई के बाद भी अंकुरण नहीं हो पा रहा है। इससे वहां गांवों में कई जगह तापमान शून्य डिग्री के करीब है। कड़ाके की ठंड में हिमालयी गांवों में रह रहे लोगों का कहना है कि समय पर अंकुरण नहीं हुआ तो उन्हें खेती का लाभ नहीं मिलेगा। किसान मानते हैं अब मौसम खुला भी तो उत्पादन कम होने से उन्हें नुकसान अधिक होगा।

इनके कम उत्पादन की संभावना लगातार बर्फबारी के बाद जम्बू,छिपी,काला जीरा ,पलथी,  आलू, डोलू, कटकी का उत्पादन कम होने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें