Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Police caught six Indians who went to temple in Nepal on mahashivratri released after 50 hours after

महाशिवरात्रि पर नेपाल में मंदिर गए छह भारतीयों को पुलिस ने पकड़ा, जुर्माने के बाद 50 घंटे बाद किया रिहा, यह है वजह

महाशिवरात्रि पर नेपाल एपीएफ से नोकझोंक होने के बाद गिरफ्तार किए गए छह भारतीय 50 घंटे बाद रिहा हो गए हैं। महेंद्रनगर पुलिस भारतीयों को लेकर कंचनपुर स्थित डीएम कार्यालय पहुंची। जुर्माना लगाकर छोड़ा।

Himanshu Kumar Lall   टनकपुर (चम्पावत), संवाददाता।, Tue, 21 Feb 2023 06:57 AM
share Share

महाशिवरात्रि पर नेपाल एपीएफ से नोकझोंक होने के बाद गिरफ्तार किए गए छह भारतीय 50 घंटे बाद रिहा हो गए हैं। महेंद्रनगर पुलिस भारतीयों को लेकर कंचनपुर स्थित डीएम कार्यालय पहुंची। जिसके बाद दो दो हजार का भारतीयों पर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।

शनिवार को महाशिवरात्रि पर सीमा से सटे भारतीय इलाके के टनकपुर स्थित उचौलीगोठ निवासी छह लोग ब्रह्मदेव की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय वापसी के दौरान भारतीय नागरिकों की नेपाल एपीएफ के जवानों से नोंकझोंक हो गई। 
विवाद की सूचना पर एसएसबी और भारतीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन एपीएफ सभी छह भारतीय नागरिकों को ब्रह्मदेव स्थित चौकी के बाद महेंद्रनगर पुलिस मुख्यालय ले गई।

सोमवार को महेंद्रनगर से नेपाल पुलिस सभी भारतीयों को कंचनपुर डीएम के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद महिंद्र नगर पुलिस मुख्यालय ला कर दो दो हजार का चालान काटा गया। महेंद्र नगर सशस्त्र प्रहरी जीवन गुरुंग ने बताया कि चालानी कार्रवाई के बाद सभी भारतीयों को रिहा कर दिया गया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें