Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsTragic Suicide of 21-Year-Old Newlywed in Uttarakhand

खटीमा में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फांसी लगा जान दी

खटीमा के वार्ड संख्या 16 में 21 वर्षीय नेहा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डेढ़ साल पहले उसका विवाह हुआ था। घटना के समय उसके सास-ससुर घर पर नहीं थे। जब सास घर लौटी, तो नेहा को फांसी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 22 Feb 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
खटीमा में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फांसी लगा जान दी

खटीमा, संवाददाता। वार्ड संख्या 16 में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। डेढ़ साल पहले उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वार्ड संख्या 16 बंगाली कॉलोनी पकड़िया निवासी 21 वर्षीय नेहा पत्नी गौर चंद ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसकी सास किसी काम से दुकान पर गई थी और देवर मिथुन अपनी पत्नी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र गया था। जब उसकी सास घर पर आई तो कमरे में टीवी तेज आवाज में चल रहा था। जब उसने बहू को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला तो वह कमरे में गई तो बहू को फांसी के फंदे पर लटके देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नेहा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और तत्काल नगर के निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने झनकईया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहा का डेढ़ वर्ष पहले विवाह हुआ था। नेहा का मायका न्यूरिया पीलीभीत में है। मृतका का पति टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें