Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsThree-Day Training Program for Gender Equality Empowering Women in Rudrapur

लैंगिक समानता पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रुद्रपुर में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 35 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के बारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 1 March 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
लैंगिक समानता पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

रुद्रपुर। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को ब्लॉक परिसर स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों की लगभग 35 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। लखनऊ से आयी नेशनल रिसोर्स पर्सन रुपाली महापात्रा ने महिलाओं को लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार और सामाजिक समरसता पर विशेष जानकारी दी गई। महिलाओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना और समाज में लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में जागरूक करना है। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम में डीटीई सौरभ सक्सेना, सखावत शाह, सुनीता कश्यप, सत्येन्द्र सिंह, बवली राणा आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें