नाबालिग को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज
किच्छा में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने घर के पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां ने सफाई कर्मी रोहित झा पर आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने...

किच्छा, संवाददाता बीते नबवंर में नाबालिग युवती ने अपने घर के पंखे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। युवती की मां ने न्यायालय में तहरीर देकर मौहल्ले में काम करने वाले सफाई कर्मी को उसकी पुत्री की आत्महत्या के जिम्मेदार ठहराया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मी उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा था। न्यायालय के आदेश पर पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला ने सिविल जज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मौहल्ले में सफाई करने वाला कर्मचारी रोहित झा उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर परेशान करता था। उसके परिवार ने सफाई कर्मचारी को कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसका परेशान करने का रवैया जारी रहा। आरोप है कि रोहित झा उसकी पुत्री पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। इस दौरान रोहित ने उसके घर में जबरन घुस कर उसकी पुत्री की मांग भर दी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। परिवार वालो ने पुत्री का रिश्ता अन्य जगह पक्का कर दिया। लेकिन रोहित लगातार उसकी पुत्री को धमकाता रहा। बीते नबवंर को घर वाले काम पर गये थे। रात्रि दस बजे जब वह घर वापस आए तब उन्होंने अपनी पुत्री को कमरे के पंखे पर फांसी के फंदे पर लटके देखा। आरोप है कि उसकी दिन में रोहित से बात हुई थी। रोहित ने उसे ब्लैक मेल कर आत्महत्या के उकसाया था। जिसके कारण उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित की मां ने न्यायालय से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। न्यायालय के आदेश पर पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।