दीपा जोशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया
नानकमत्ता की छात्रा दीपा जोशी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता गोपाल दत्त जोशी दिल्ली में टैक्सी चालक हैं। दीपा का परिवार बरकीडांडी गांव में रहता है और...
नानकमत्ता। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की कक्षा 10 वीं की छात्रा दीपा जोशी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दीपा जोशी के पिता गोपाल दत्त जोशी दिल्ली में टैक्सी चालक हैं। मां गृहणी हैं। दीपा जोशी की बड़ी बहिन सुनीता जोशी ने गत वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में 19वां स्थान प्राप्त किया था। दीपा का छोटा भाई हिमांशु भी इसी विद्यालय में पढ़ता है। तीनों भाई बहिन अपनी मां के साथ बरकीडांडी गांव में रहते हैं। दीपा का गांव स्कूल से करीब पांच किमी दूरी पर है। वह साइकिल से विद्यालय आवागमन करती हैं। गोपाल दत्त जोशी का परिवार रमक, देवीधुरा चम्पावत का है। रोजगार व शिक्षा के लिए नानकमत्ता क्षेत्र में रह रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।