Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRudrapur Weather Update Light Rain Expected Amid Partially Cloudy Skies

आज हल्की बारिश की संभावना

रुद्रपुर में रविवार को आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को बारिश के बाद तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी, जबकि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 3 May 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
आज हल्की बारिश की संभावना

रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार को आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना है। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी ने निजात मिलेगी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं शनिवार को तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी जानकारी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश की संभावना है। बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें