Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsRobbery Spree in Sitarganj Six Homes Burgled in One Night

बिजटी गांव में दो और घरों में ताले टूटे मिले

सितारगंज के बिजटी गांव में एक रात में छह घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े और शनिवार को चार घरों में चोरी की खबर सामने आई। गांव में हड़कंप मच गया है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 6 April 2025 11:26 AM
share Share
Follow Us on
बिजटी गांव में दो और घरों में ताले टूटे मिले

सितारगंज,संवाददाता। सितारगंज के बिजटी गांव में रविवार को दो और बंद घरों के ताले टूटे मिले। ये ताले भी चोरों ने शुक्रवार की रात में तोड़े हैं। शनिवार को चार घरों में ताले टूटने की जानकारी मिली। एक ही रात में छह घरों में चोरों के धावा बोलने की घटना से गांव में हड़कम्प मचा हुआ है। शुक्रवार की रात में चोरों ने छह घरों में सेंध लगायी है। जिनमें चार घरों में चोरी हुई। रविवार को भी पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी खगाले। स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें