बढ़ती चोरियों के खिलाफ लालपुर पुलिस चौकी पर दिया धरना
किच्छा में चोरियों के बढ़ते मामलों के खिलाफ चुकटी देवारिया के निवासियों ने लालपुर पुलिस चौकी में धरना दिया। स्थानीय नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और चोरियों का खुलासा करने का भरोसा मांगा।...
किच्छा, संवाददाता क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को आरोप लगाते हुए चुकटी देवारिया निवासियों ने लालपुर पुलिस चौकी में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल ने प्रदर्शनकारियों को दस दिन में चोरियों का खुलासा करने का भरोसा दिलाया।
रविवार को पूर्व सभासद रंजीत सिंह नगरकोटि की अगुवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लालपुर पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गये। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के लापरवाही के चलते चोरों के हौंसले बुलंद है और रोजाना चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वार्ड एक के पूर्व सभासद रंजीत सिंह नगरकोटि ने आरोप लगाया कि बीती सात मार्च को चोर अंगद पुत्र गुरनाम सिंह के घर से सारा सामान चुरा कर ले गये। बीती छह मार्च को मदन मोहन शर्मा अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गये थे। उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने उनके घर का सारा सामान चुरा लिया। इसके अलावा गांव के मंदिर में चोर पांच से छह बार चोरी कर चुके है। लालपुर पुलिस चौकी के पास संजय फत्र्याल को टूयूबेल है चोरी उनकी तीन बार मोटर चुरा चुके है। इसके बावजूद पुलिस उनकी तहरीर रिसीव करने से परहेज कर रही है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती चोरी के पीछे पुलिस की लापवाही बताया। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल ने स्थानीय लोगों को दस दिन में चोरियों के खुलासे का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में भोपाल सिंह रावत, हर्षित शर्मा, केशव तिवारी, बहादुर मेहता, दीवान भंडारी, राजा भंडारी, दिनेश तिवारी, खीम सिंह रावत, रमेश वैष्णव, सुरेश जोशी, शिव चरण परिहार, प्रकाश उपाध्याय, राकेश वैष्णव, संजय फर्टियाल, कमल शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, गिरीश चंद्र पाठक आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।