Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsPolyplex Factory Donates Women s Toilet to Municipality

पॉलिप्लेक्स कारखाने के सहयोग से बने महिला शौचालय का उद्धघाटन

खटीमा में पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री ने 6 लाख 13 हजार रुपये से एक महिला शौचालय का निर्माण किया और इसे नगर पालिका को सौंप दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी ने महिला शौचालय के निर्माण के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरWed, 30 April 2025 11:21 AM
share Share
Follow Us on
पॉलिप्लेक्स कारखाने के सहयोग से बने महिला शौचालय का उद्धघाटन

खटीमा। पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री द्वारा 6 लाख 13 हजार रुपये से महिला शौचालय बनाकर उसे नगर पालिका को हस्तान्तरित कर दिया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फैक्ट्री के एचआर हेड डीके वर्मा ने एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में महिला शौचालय को पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी को सौंप दिया। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगर में महिला शौचालय न होने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया।जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। पालिकाध्यक्ष जोशी ने पॉलीप्लेक्स फैक्ट्री के प्रबंधन समिति का आभार जताया। इस दौरान विवेक झा, दीपक सिंह धामी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें