जान से मारने की धमकी देने पर दो नामजद
खटीमा में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शैलेंद्र और सुभाष सिंह ने उनके साथ मारपीट की और जान से...

खटीमा, संवाददाता। गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बरी अंजनिया निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शैलेंद्र सिंह, सुभाष सिंह ने कुछ लोगों के साथ उनको डण्डों से मारा पीटा। गाली गलौज करते हुए गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पिता एवं ताऊ आए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने शैलेंद्र सिंह व सुभाष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि जांच उप निरीक्षक ललित बिष्ट को सौंपी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।