12.05 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से 12.05 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध एनडीपी

सितारगंज। पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से 12.05 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शनिवार रात को एसआई इंदर सिंह ढैला, चंद्र प्रकाश और अशोक बोरा शांति व्यवस्था के बाबत रात्रि गश्त पर थे। रात में करीब पौने एक बजे वार्ड नंबर छह, नहर पार आईटीआई के सामने से एक व्यक्ति सिडकुल की तरफ पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास 12.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अशफाक हुसैन उर्फ अद्धा पुत्र रिफाकत हुसैन निवासी वार्ड नंबर छह बताया। वह बरेली से स्मैक लाया था। जिसे वह महंगे दामों पर बेचने के लिए सिडकुल ले जा रहा था। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।