क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेयर से मिले लोग
रुद्रपुर में रविवार को मेयर विकास शर्मा के निवास पर कई नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने सड़क, नाली और सफाई की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। मेयर ने सभी शिकायतों को सुना और अधिकारियों को...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 15 June 2025 06:58 PM

रुद्रपुर। रविवार को नगर निगम क्षेत्र के कई लोग मेयर विकास शर्मा के निजी आवास पहुंचे और अपने इलाके की समस्याएं बताईं। लोगों ने सड़क, नाली और सफाई जैसी दिक्कतों की जानकारी दी। मेयर ने सभी शिकायतों को सुना और तुरंत अधिकारियों को फोन कर समस्याएं जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। मेयर ने कहा कि जनता की परेशानी दूर करना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।