Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsIndiGo Flights from Delhi to Pantnagar Canceled Due to Technical Issues

इंडिगो की दिल्ली से आने वाली दोनों फ्लाइट निरस्त

पंतनगर। शनिवार को इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली दोनों फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद हो गईं। फ्लाइट 6ई 7156 और 6ई 7324 को यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सी का विकल्प दिया गया। यात्रियों को इस स्थिति...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 22 March 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
इंडिगो की दिल्ली से आने वाली दोनों फ्लाइट निरस्त

पंतनगर। इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली दोनों फ्लाइट शनिवार को तकनीकी कारणों के चलते रद हो गईं। पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट 6ई 7156 दोपहर 12.06 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। वहीं 6ई 7324 फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 3.45 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। तकनीकी कारणों से दोनों फ्लाइट निरस्त हो गईं। इससे यात्रियों को मायूस होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी का विकल्प दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें