Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsIndiGo Flights from Delhi to Pantnagar Canceled Due to Technical Issues

इंडिगो की दिल्ली से आने वाली दोनों फ्लाइट निरस्त

पंतनगर में इंडिगो की दो फ्लाइटें शुक्रवार को तकनीकी कारणों से रद हो गईं। फ्लाइट 6ई 7156 और 6ई 7324 को उड़ान भरने से रोका गया, जिससे यात्रियों में निराशा फैली। हालांकि, इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 21 March 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
इंडिगो की दिल्ली से आने वाली दोनों फ्लाइट निरस्त

पंतनगर। इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली दोनों फ्लाइट शुक्रवार को तकनीकी कारणों के चलते रद हो गईं। पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट 6ई 7156 दोपहर 12.06 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। वहीं 6ई 7324 फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 3.45 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। तकनीकी कारणों से दोनों फ्लाइट निरस्त हो गईं। इससे यात्रियों को मायूस होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी का विकल्प दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें