इंडिगो की दिल्ली से उड़ने वाली फ्लाइट निरस्त
दिल्ली से पंतनगर के बीच इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7324, जो दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरती थी, 24 जनवरी तक रद्द कर दी गई है। यह निर्णय गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

पंतनगर-दिल्ली से आने और जाने वाली दोपहर की इंडिको की फ्लाइट 24 जनवरी तक रद्द कर दी गई है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्टीय एयरपोर्ट पर प्रतिदिन दो घंटे रिहर्सल चल रही है। इसके चलते दोपहर दो बजे तक संचालित होने वाली कई फ्लाइटों सहित दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा दे रही इंडिको की फ्लाइट संख्या 6ई 7324 को आगामी 24 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरकर 1.05 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचती है। वहीं आधे धंटे बाद वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। जबकि इंडिको की दिल्ली पंतनगर के बीच दूसरी फ्लाइट पूर्ववत संचालित होती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।